Thursday, May 16, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकृषि सुधार अध्यादेश किसानों के लिए हितकारी-अजय सिंह मुन्ना

कृषि सुधार अध्यादेश किसानों के लिए हितकारी-अजय सिंह मुन्ना

जनसागर टुडे/ मयंक
वाराणसी-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री अजय सिंह मुन्ना ने कृषि सुधार अध्यादेश को किसानों के लिए हितकारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह अध्यादेश आजादी के बाद से अब तक का किसानों के लिए सर्वोत्तम अध्यादेश है‌।इसके बाद किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी और उनके ऊपर से चली आ रही सरकारी प्रतिबंधों से मुक्ति मिल जाएगी। राष्ट्रीय मंत्री अजय सिंह मुन्ना किसान मोर्चा के पदाधिकारियों,संगठन के सदस्यों और सेवापुरी विधानसभा के किसानों के साथ वर्चुअल मीटिंग में यह बातें कहीं। अजय सिंह मुन्ना ने कहा कि किसानों के ऊपर अब तक अनेक प्रतिबंध जारी थे अध्यादेश के बाद किसान सीधे अपने ऊपज, कृषि उत्पादों का एक्सपोर्ट कर सकेगा, बड़ी कंपनियों के साथ वह खुद ही अनुबंध कर सकेगा। मंडी के बाहर बिकने वाले फसल पर टैक्स से छूट मिलने के कारण किसानों को अब पहले से ज्यादा लाभ मिल सकेगा।बंपर फसल होने पर भी किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। किसान सीधे खेत से या घर से भी अपनी फसल को व्यापारी को भेज सकते हैं। इसके द्वारा कांट्रैक्ट फार्मिंग आसानी से हो सकेगी। इस योजना के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य भी जारी रहेगा।
किसानों के साथ संवाद करते हुए अजय सिंह मुन्ना ने कहा कि अब किसानों के लिए एक देश एक बाजार जैसा हो गया है। वह किसान जिनके पास उपज कम होती थी और वे मंडी नहीं जा सकते थे अब उन्हें भी उनकी उपज का पूरा लाभ मिलेगा। अब किसान स्वतंत्र होकर बाजार पर नजर रख सकेगा। सभी मंडिया चालू होंगी कोई भी मंडी बंद नहीं रहेगी। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपने ऊपज बेच सकेंगे। दलहन तिलहन खाद्य तेल प्याज और आलू पर सरकारी नियंत्रण समाप्त हो जाएंगे। इन्हें आवश्यक वस्तुओं की सूची से सरकार ने हटा दिया है जिस कारण से किसानों को अधिकतम दाम मिलेगा। किसानों को कोई टैक्स भी नहीं देना होगा।
इस दौरान वर्चुअल मीटिंग में दिलीप धर्मराज गुप्ता मुकेश सिंह चंद्र कांत पांडे संजीव सिंह ओमप्रकाश तिवारी अभिषेक कुमार दुबे अनूप सिंह अश्विनी सिंह तूफानी विजय गुप्ता शशांक सिंह दीपक सिंह अवधेश सिंह आदि रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img