Monday, May 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादकम से कम 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए

कम से कम 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए

ताकि इस महामारी पर काबू पाया जा सके :  चौधरी मनजीत सिंह
जन सागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद । क्षेत्रीय सदस्य पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा चौधरी मनजीत सिंह ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसको रोकने के लिए मेरा सरकार से निवेदन है कि कम से कम 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए। जिस तरह से पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

उसे रोकने के लिए एकमात्र उपाय लॉकडाउन है और वैक्सीन को सेंटरो से हटाकर या तो गांव के प्राइमरी स्कूल में या फिर समुदायिक भवन वैक्सीन लगवाई जाए सेंटरो पर काफी भीड़ हो जाती है। जिस तरह से पोलियो की दवाई गांव गांव जाकर पाई जाती है। इसी तरह से टीम बनाकर गांव गांव में कैंप लगाकर वैक्सीन के टीके लगाए जा सकते हैं और जिस तरह से कालाबाजारी हो रही है

ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और टीम बनाकर जो कालाबाजारी कर रहे हैं। उनको पकड़ना चाहिए जो लोग कालाबाजारी कर रहे हैं। वह मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और मेरा सरकार से अनुरोध है कम से कम 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए ताकि इस महामारी पर काबू पाया जा सके।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img