लोनी –
शिक्षा जगत की जानी-मानी शख्सियत और डायमंड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विजेंद्र कुमार शर्मा का ‘एस. आर. बी. कान्वेंट स्कूल’ खुशी वाटिका बेहटा लोनी के वार्षिकोत्सव में भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिसर पहुँचने पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय बैंड की मधुर धुनों ने वातावरण को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
समारोह के दौरान एस.आर.बी.कान्वेंट स्कूल की प्रबंध समिति द्वारा श्री विजेंद्र कुमार शर्मा जी को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए चेयरमैन साहब ने शिक्षा की महत्ता और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों के आत्मविश्वास की जमकर प्रशंसा की।

स्कूली बच्चों ने मुख्य अतिथि के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्वागत गीत पेश किए। इस गौरवमयी आयोजन का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर मावी द्वारा श्री शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि चेयरमैन साहब का यहां आगमन और उनके प्रेरणादायी शब्द संस्थान के लिए भविष्य में मार्गदर्शक का कार्य करेंगे। इस दौरान प्रदीप शर्मा, ऋषिपाल भाटी, अंकुश त्यागी, रोहित शर्मा, और स्कूल का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






