Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमहिला दिवस पर बीएफटीएए द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम...

महिला दिवस पर बीएफटीएए द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026’

बिहार फिल्म एण्ड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (रजि.) बीएफटीएए द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन पटना, बिहार में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विमल जैन ने श्रीमति पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026’ से सम्मानित किया। उन्हें मोमेंटो और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। श्रीमति पूनम कुमार भेड़ – ऊन, घी, दूध, गोबर पर क्रांतिकारी नवाचार द्वारा प्लास्टिक मुक्त बागवानी और रसायन मुक्त जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प हैं। इस अवसर पर हीरो राजन कुमार, नरेश कुमार, कल्पशवनी, बच्ची देवी, डिम्पल वर्मा, प्रमोद कुमार ‘निराला’, मधुसूदन आत्मीय, विनोद कुमार ‘बूँद’ भी उपस्थित थे। श्रीमति पूनम कुमार ऊनऔषधि टेक्नोलॉजी प्रा.लि. की संस्थापक व प्रबंधक हैं। नरेश कुमार की पत्नि पूनम कुमार शेफर्ड हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट की फाउंडर भी हैं। उनके विशिष्ट कार्य में शामिल है। भेड़-ऊन पर क्रांतिकारी नवाचार कर प्लास्टिक मुक्त जैविक बागवानी और रसायन मुक्त जैविक कृषि द्वारा दुनिया के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देना है। उन्हें कई अवार्ड्स मिले हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर द्वारा ‘उत्कृष्ट किसान’ से पुरस्कृत की गई है। कृषि-खाद्य प्रणालियों के परिवर्तन हेतु जमीनी स्तर पर नवाचार और नवप्रवर्तक के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा प्रशस्तिपत्र प्राप्त कर चुकी हैं।

बिहार फिल्म एण्ड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन
(रजि.) बीएफटीएए के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार खुद एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान को और आगे बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीएफटीएए ने न केवल महिलाओं का सम्मान किया बल्कि नया रास्ता दिखाया है। ये संदेश दिया है कि महिला यदि संकल्प करले तो फिर दुनिया की कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती। ये बीएफटीएए की पहल है। बिहार के मुंगेर निवासी हीरो राजन कुमार को ‘चार्ली चैपलिन-II’ के नाम से विश्व भर में जाना जाता है। चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में उनकी लाइव प्रस्तुति दर्शकों पर गहरा असर डालती है। वह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं जो अभिनेता, कलाविद, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और किसान भी हैं। उन्होंने चार्ली चैपलिन के रूप में सबसे ज़्यादा लाइव शो करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टेलीफिल्म्स में काम किया है, जैसे ‘नमस्ते बिहार’, ‘शहर मसीहा नहीं’, ‘लहरिया कट’ और हाल ही में ‘आखिर’।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img