Saturday, March 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगैस की बढ़ी कीमतों को वापस ले केंद्र सरकार-श्याम सिंह भाटी

गैस की बढ़ी कीमतों को वापस ले केंद्र सरकार-श्याम सिंह भाटी

ग्रेटर नोएडा – समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर्याप्त तेल-गैस और उर्वरक मुहैया कराने में लाचार है। प्रेस को जारी बयान में श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा की देश में अब गलत फैसलों के में आवाज उठाना भी एक अपराध है। एलपीजी सिलेंडर के रेट में इजाफे को लेकर श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपए का इजाफा और कमर्शियल एलपीजी में 115 रुपए का मुनाफा कमाया। पहले कम अंतर्राष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना और अब महंगाई के बोझ से जनता का पसीना निकाला। जंग होने पर ‘सब चंगा सी’ वाली दावे बाज मोदी सरकार, पर्याप्त तेल-गैस और उर्वरक मुहैया कराने में लाचार है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img