भोजपुरी सिने जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने नई क्रांति लाई है। उन्होंने भोजपुरी में देसी गाने, पारंपरिक गाने, भोजपुरी कल्चर से जुड़े गाने बनाकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल कायम किया है और नई दिशा दिया है। ऐसे में भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव की कर्णप्रिय आवाज गाया हुआ और एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘बोलिया लागे गोलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव मधुर आवाज में गाकर सबका मन मोह रही हैं। वहीं इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा को ससुराल में सास, देवर, ननद से बहुत परेशान करते हैं, जिससे तंग आकर प्रिया अपने मायके चली जाती है और अपने पति को फोन पर अपनी आप बीती बयाँ करते हुए कहती है कि…
‘सास देले गारी देवर मारे ताना, जाके बाहर रहातारा ये हो मर्दाना, सुने गाँव टोलिया राजा, ननदो के बोलिया राजा, लागेला गोलिया राजा…’
लिंकः https://youtu.be/eofuRrXRNP0?si=_4XZ8Cdqx5u7Hwfp
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘बोलिया लागे गोलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘जब भी मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जोकि शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। गीत-संगीत के प्रति रत्नाकर कुमार सर का लगाव और परख की जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगी। यह सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू।’
वहीं एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कहा कि ‘जब से मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूँ, मुझे बेस्ट से बेस्ट भोजपुरी गानों में काम करने का मौका मिलता रहता है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’






