Sunday, June 22, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का...

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा सड़क किया जाम

जनसागर टुडे

आजमगढ़ – जिले बिलरियागंज थाने के नसीरपुर बाजार में स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने समझाबुझाकर जाम को समाप्त कराया और शव को कब्जे में लिया।मृतका प्रिया गुप्ता, पत्नी शुभम गुप्ता, मूल रूप से अम्बेडकर नगर जिले के जहाँगीरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरनगर की निवासी थीं। वर्तमान में वह अपने मायके, मऊ जिले के घोसी में रह रही थीं। प्रसव के लिए प्रिया दो दिन पहले बिलरियागंज के नसीरपुर स्थित शिफा हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। शुक्रवार को दोपहर सामान्य प्रसव के बाद नवजात और प्रिया दोनों की हालत बिगड़ गई और दोनों की मृत्यु हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर ग लापरवाही का आरोप लगाया और शवों को अस्पताल के मुख्य द्वार पर रखकर विरोध शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल की लापरवाही के कारण ही जच्चा और बच्चा की मौत हुई है। परिजनों ने शव को ले जाने से साफ मना कर दिया और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और परिजनों को समझा बुझाकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img