Thursday, June 26, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमाही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत 'तोहरा से भईल शादी'...

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘तोहरा से भईल शादी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

पति-पत्नी की मीठी नोकझोंक पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘तोहरा से भईल शादी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसमें भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने झरना और पहाड़ियों की वादियों में जमकर डांस का धमाल मचाया है। वह नाचते, गाते, इतराते हुए सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है, जिसे सुनकर श्रोताओं का मन अति प्रसन्न हो रहा है। उनकी सुरीली आवाज बहुत ही कर्णप्रिय लग रही है। वह क्रीम कलर की कढ़ाईदार घघरा चोली पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मनमोहक अदा पर हर कोई फिदा हो रहा है।
इस लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने ऑनस्क्रीन हसबैंड एक्टर नील स्टार के पिकनीक स्पॉट पर नजर आ रही हैं। मनोरम वादियों में माही अपने पति से अपनी आजादी की दुहाई देते हुए कहती हैं कि…
‘भिड़िया छूटल पोखरवा घूमल पहड़वा छूटल ये राजा, तोहरा से भईल शादी हमर नईहरवा छूटल ये राजा, सखी सहेलर साथे घूमल बजरवा छूटल ये राजा, तोहरा से भईल शादी हमर नईहरवा छूटल ये राजा…’

लिंकः https://youtu.be/qLdPb5YVYJE?si=HZGXFFIaxKWSIQMH

गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग पति-पत्नी की मीठी बातचीत पर बहुत ही मजेदार बनाया गया है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसके वीडियो की शूटिंग में मैंने खूब इंज्वॉय किया था। झरना और पहाड़ियों की वादियों में शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। एक तरह से हमारी पिकनिक हो गई थी। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहने मन करता है। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘तोहरा से भईल शादी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। उनके साथ नील स्टार ने खूब जमकर गरदा उड़ाया है। इस सांग को गीतकार मांजी मीत ने लिखा है। गाने का संगीत विनय विनायक ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img