Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़मेहनाजपुर पुलिस ने नष्ट कराई 120 लीटर अवैध शराब और ताड़ी

मेहनाजपुर पुलिस ने नष्ट कराई 120 लीटर अवैध शराब और ताड़ी

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आबकारी अधिनियम के तहत जब्त अवैध देशी शराब और ताड़ी का शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई थाना मेंहनाजपुर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत विभिन्न मामलों में बरामद अवैध शराब और ताड़ी को नष्ट कराया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के बाद कुल 10 मुकदमों में जब्त लगभग 90 लीटर अवैध देशी शराब तथा 30 लीटर ताड़ी का विनष्टीकरण किया गया। पुलिस ने बताया कि नष्ट की गई शराब और ताड़ी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान जब्त सामग्री को जमीन में खोदे गए गड्ढे में गिराकर नष्ट किया गया तथा पूरी कार्रवाई नियमानुसार सम्पन्न कराई गई।
यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेण पाण्डेय व थाना प्रभारी मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img