*भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने फहराया पार्टी ध्वज*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीवअग्रवाल
गुलावठी
भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में पार्टी ध्वज को फहराया।
राष्ट्रीय सचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने नोएडा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बड़े उत्साह व जोश के साथ पार्टी का झंडा फहराया ,उनके साथ भाजपा के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने पार्टी का झंडा फहराते हुए ,सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी, और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
बुलंदशहर जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष अतुंल तेवतिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ध्वज फहराया,व पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
नगर गुलावठी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गुलावठी शैलेश तेवतिया ने भी पार्टी ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
गुलावठी नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी ने अपने आवास पर भाजपा के सभी नगर व क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ध्वज को फहराया व सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास, उपलब्धियां और विचारधाराओं के बारे में चर्चा की, व एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।






