Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ..वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, आजमगढ़ में ‘प्रोत्साहन–2’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

आजमगढ..वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, आजमगढ़ में ‘प्रोत्साहन–2’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

जनसागर टुडे 

Oplus_131072

आजमगढ़ – आईकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में ‘प्रोत्साहन–2’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी, कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं तक के विद्यार्थियों का रिपोर्ट वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार तथा छठे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बेस्ट डायरी, बेस्ट डिसिप्लिन, बेस्ट हैंडराइटिंग, बेस्ट स्पोकन, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट सिंगिंग, बेस्ट डांसिंग, बेस्ट एक्टिविटी एवं बेस्ट कोऑपरेशन जैसी विभिन्न श्रेणियों में भी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी ‘बेस्ट पेरेंट्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह एवं संरक्षक अरविंद कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शोमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कक्षा 11 की अंशिका सिंह एवं यशा जावेद ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने उपस्थित अभिभावकों को ‘बेहतर पैरेंटिंग के 9 महत्वपूर्ण टिप्स’ साझा किए, जिससे बच्चों के समग्र विकास में सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धियों को देखकर अत्यंत प्रसन्न नजर आए। बच्चे भी बेहद खुश दिखाई दिए और उनके खिले हुए चेहरे पूरे वातावरण को उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से भर रहे थे।
इस सफल आयोजन में अभय सिंह, सनोज़ यादव, डॉ. शोमिता श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में आरती सिंह, सुप्रिया राऊ, अनीता सिंह, नेहा सिंह, फहीम अहमद, इंद्रजीत साहनी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img