Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ के मेहनाजपुर मे संदिग्ध पशु वध से सनसनी, मौके पर पहुंची...

आजमगढ़ के मेहनाजपुर मे संदिग्ध पशु वध से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पशु वध का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। ग्राम हिलालपुर (सिधौना) निवासी तेज प्रताप सिंह, जो विश्व हिन्दू महासंघ युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को सुबह करीब 8 बजे तेज प्रताप सिंह व उनकी टीम के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम झिझपुर सरैया के सिवान में पोखरे के किनारे पशुओ का क्रूरता पूर्वक वध किया गया है। सूचना मिलते ही वह हिन्दू संगठन से तेज प्रताप सिंह विक्रांत सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष पल्हना,आशीष कुमार पाण्डेय प्रदेश मंत्री, गौ रक्षा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ मनीष तिवारी, दिलीप कुमार सिंह, अनुराग तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही पुलिस बल मौजूद था। मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मांस के अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। तेज प्रताप सिंह ने आशंका जताई है कि बरामद मांस गौवंश का हो सकता है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे लोग स्तब्ध हैं। पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा घटित न हो। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे ने बताया कि थाना मेंहनाजपुर क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मेंहनाजपुर मनीष पाल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में थाना मेंहनाजपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img