
बुलंदशहर अहार क्षेत्र के गांव बामनपुर में एक युवक का जंगल में मंगलवार को देर शाम एक पेड़ पर शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध हालात में लटके मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक अविवाहित था। उम्र करीब 19 बताई गई है। मृतक युवक का नाम अभिषेक पुत्र रामकुमार गांव बामनपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। एक तरफ रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है उधर मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।






