वाराणसी – कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। महिला मोर्चा की महानगर मंत्री वाराणसी रिचा सिंह के आवास पर कंबल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि मौजूद रहे और रिचा सिंह के साथ जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से कंबल वितरण किया ।
इस अवसर पर महानगर मंत्री रिचा सिंह ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के साथ खड़ा रहता है और सर्दी के मौसम में राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर मंत्री ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल भाजपा के वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा बताया।उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।
इस दौरान वहां पर मुख्य रूप से कार्यक्रम मे उपस्थित सदस्य (खादी एवं ग्रामोद्योग भारत सरकार उत्तर जोन )जिला प्रभारी भदोही नागेन्द्र रघुवंश, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल , उत्तरी विधानसभा के सयोजक अरविंद सिंह ,जयप्रकाश सिंह ,राजीव सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय , पार्षद अशोक मौर्य, , पार्षद मदन मोहन दुबे , पार्षद संदीप रघुवंशी, राजर्षि मंडल के अध्यक्ष विवेक पांडे, मंडल उपाध्यक्ष उमेश ,सुनील सोनकर, शोभा सिंह, उमा सिंह, मंजू सिंह, प्रीति सिंह, संगीता पटेल, पूजा गिरी,, सुषमा सिंह, उषा सिंह एवं सभी महानगर के सम्मानित पदाधिकारी एवं मंडल के सम्मानित पदाधिकारी गढ़ मौजूद रहे । महिला मोर्चा की महानगर मंत्री रिचा सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया ।






