किसान दिवस में किसानों की समस्याएं उठीं, समाधान का आश्वासन।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनै
तिक) के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि बुधवार को जनपद बुलंदशहर में आयोजित किसान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने लिखित रूप में जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मांगेराम त्यागी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), (जिला प्रभारी), लोकेश राघव (जिला अध्यक्ष), सेलू ठाकुर (युवा जिला अध्यक्ष) सहित सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान दिवस के उपरांत मलका पार्क में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। अंत में मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों, मजदूरों व कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।






