एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के पद पर जिलाध्यक्ष केहर सिंह को किया गया मनोनीत।
केहर सिंह को बुलंदशहर जनपद का जिलाध्यक्ष बनने पर उनके शुभ चिंतकों ने दूरभाष के माध्यम से बधाई प्रेषित की है।
*एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ( रजिस्टर्ड ) उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन*

बुलंदशहर एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री तथा प्रांतीय महामंत्री वेद प्रकाश सरोज तथा प्रांतीय पदाधिकारीयों से विचार करने के बाद जनपद बुलंदशहर में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम के निर्देशन में संगठन कई महीनों से सक्रियता से अनुसूचित जाति समाज के शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करता रहा है। ऐसी स्थिति में अनुसूचित जाति जनजाति के ऐसे शिक्षक नेता जो सक्रिय कार्य कर रहे हैं उनकी निष्ठा और कार्य कुशलता को देखते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाता है जिसमें केहर सिंह अगौता को जिलाध्यक्ष ,सीताराम खुर्जा को जिला महामंत्री, अशोक कुमार बुलंदशहर को जिला कोषाध्यक्ष को तीन मुख्य पदों पर नामित किया गया। इनके अलावा गजराज सिंह खुर्जा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष , उत्तम कुमार ऊंचागांव को जिला उपाध्यक्ष कविराज विमल बुलंदशहर को जिला मीडिया प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष अंजना बहादुर बुलंदशहर और गुंजन रानी बुलंदशहर को जिला महिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश सिंह अरनिया जयसिंह शिकारपुर, टिंकू सिंह बुलंदशहर शिवकुमार अनूपशहर अनूप सिंह स्याना वेद प्रकाश लखावटी को जिला संगठन मंत्री एवं सुरेंद्र कुमार दानपुर डिंपल सिकंदराबाद सीमा अंबेडकर लखावटी, पूनम रत्न बुलंदशहर गुरमेश कुमार ऊंचागांव ब्रह्म सिंह बीबीनगर को जिला प्रचार मंत्री एवं ब्रह्मपाल सिंह बुलंदशहर को लेखा परीक्षक नियुक्त किया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम ने कहा है कि जिला कार्यकारिणी का गठन बड़े ही सोच समझकर किया गया है पूरी उम्मीद है कि बनाई गई कमेटी संगठन की भावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी।पूरा विश्वास है कि एक महीने के अंदर पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।






