*नगर गुलावठी में एनडीए गठबंधन द्वारा चुनाव में बिहार की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उल्लास प्रकट किया*

जनसागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद गुलावठी नगर में भाजपा नगर मण्डल की ओर से उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। नगर के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर विजय का उल्लास प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व एवं एनडीए गठबंधन को मिली विजय को राष्ट्र के विकास और जनविश्वास की जीत बताया।
नगर मण्डलअध्यक्ष राजीव सैनी ने कहा कि बिहार की जनता ने पुनः विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में अपना मत दिया है। साथ ही गुलावठी नगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास दोहराते हुए कहा कि यह विजय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अपार समर्थन का परिणाम है।
कार्यक्रम में नगर मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी, जिला प्रतिनिधि रामकुमार कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ शोभा आनन्द, मण्डल महामंत्री अनुराग तोमर, मण्डल महामंत्री शरद गर्ग, हैप्पी वर्मा, रामकुमार वर्मा, परमानन्द सैनी, प्रदीप शर्मा, वैभव वर्मा, अनुराग वर्मा, प्रभात मुदगल, धर्मेंद्र वर्मा, भारत वर्मा, आजम, तफ़सीर सैफी, डॉ परिचय अग्रवाल व नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजय के इस क्षण को यादगार बनाया।






