जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर कूबा पी जी कॉलेज दरियापुर नेवादा मेहनाजपुर आजमगढ़ में प्राचार्य प्रो० अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरा होने पर सुबह 10:00 बजे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, डॉ पंकज सिंह, रितेश शर्मा डॉ संतोष कुमार उपाध्याय डॉ राणा प्रताप सिंह, डॉ दिनेश यादव एवं प्राध्यापक कर्मचारी छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ रघुवंशी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि यह केवल राष्ट्रीय गीत ही नहीं देश के 140 करोड लोगों के दिलों की धड़कन है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद प्राचार्य अभिमन्यु यादव के द्वारा किया गया।






