Wednesday, November 5, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ मेहनाजपुर में पिकअप बाइक की टक्कर में दो युवक घायल।

आजमगढ़ मेहनाजपुर में पिकअप बाइक की टक्कर में दो युवक घायल।

जनसागर टुडे

सिधौना/ मेहनाजपुर आजमगढ़ – आजमगढ़ जिले के अंतिम छोर मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत रोवापार गांधी इंटर कॉलेज कूबां के पास एक पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर ले जाया गया। जहां एक युवक को गंभीर चोट लगने के कारण उसे पीजीआई चक्रपानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान अनौनी गाजीपुर निवासी किशन प्रजापति पिता कैलाश प्रजापति और शुभम यादव पिता रामप्रवेश यादव के रूप में हुई है। यह दोनों चिल्लूपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदारी जा रहे थे। तभी से देवगांव से आ रही कबाड़ा लदी पिकअप से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर में डॉ सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि दोनों युवकों की हालत स्थिर है। शुभम यादव के गले में गंभीर चोट आई है। जिसके चलते उन्हें उच्च उपचार के लिए पीजीआई चक्रपानपुर रेफर किया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img