Monday, October 13, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशअंग्रेजी हुकूमत में बनाए गए नहर के पुल का अब चौड़ीकरण शासन...

अंग्रेजी हुकूमत में बनाए गए नहर के पुल का अब चौड़ीकरण शासन द्वारा कराया गया शुरू डीके निगम/राहुल करण 

अंग्रेजी हुकूमत में बनाए गए नहर के पुल का अब चौड़ीकरण शासन द्वारा कराया गया शुरू

डीके निगम/राहुल करण

बुलंदशहर अहार क्षेत्र के चरौरा नहर का पुल अंग्रेजी हुकूमत में बनाया गया था। अब नये पुल का चौड़ीकरण शासन द्वारा शुरू हो गया है।
इस नये अनूपशहर गंग नहर पुल का निर्माण कराने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं शासन से अंग्रेजों द्वारा कराए गए पुल को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है।पुल चौड़ीकरण निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अहार जहांगीराबाद रोड़ पर चलने वाले वाहनों के आवागमन के लिए अस्थाई मार्ग बना दिया गया है।सभी वाहन इसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। पुराने पुल की चौड़ाई मात्र साढ़े पांच मीटर थी जबकि हजारों वाहन रोजाना गुजर रहे थे। शासन द्वारा अब नया पुल 12 मीटर चौड़ा बनेगा। लोगों की जटिल समस्या का समाधान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुशील सिंह ने बताया कि यह नया नहर का पुल करीब एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे पुल मजबूत बना रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img