Monday, October 13, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ के मेहनाजपुर बाजार में करवा चौथ त्योहार पर सोलह शृंगारों से...

आजमगढ़ के मेहनाजपुर बाजार में करवा चौथ त्योहार पर सोलह शृंगारों से सज गए बाजार और दुकानें, महिलाएं कर रही उत्साह से खरीददारी

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर बाजार में करवा चौथ के त्योहार के लिए बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मिट्टी के करवे, पूजा का सामान, ज्वैलरी और कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित हैं। शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व है। जिसके लिए नवविवाहित महिलाओं ने अपने सजने संवरने के लिए पहले से ही ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग करा दी है तो वहीं बाजार की भी चकाचौंध बढ़ गई है। साड़ी, चूड़ी कंगन से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। सुबह से अब तक लगभग सभी दुकानों में चहल पहल हो रही है। यह पर्व उनके लिए साल भर का सबसे खास पर्व होता है। इसलिए वह सजने संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इसके लिए वह बाजार से हर जरूरत का सामान पहले ही खरीद लाती हैं जिससे कि पर्व वाले दिन उन्हें कहीं न जाना पड़े |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img