जनसागर टुडे
आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – आजमगढ़ में नवरात्रि के पावन पर्व पर तरवां थाना पुलिस ने बुधवार शाम खरीहानी बाजार स्थित दुर्गा पंडाल का भ्रमण किया। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और पंडाल में उपस्थित भक्तों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, उप निरिक्षक अतुल मिश्रा रामलीला मंचन स्थल पर पहुंचे और चल रही रामलीला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘मिशन शक्ति-5’ अभियान के तहत महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं और ‘मिशन शक्ति’ का उद्देश्य इसी शक्ति को हर महिला तक पहुँचाना है। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार व उप निरिक्षक अतुल मिश्रा नें महिलाओं, बेटियों और माताओं को सतर्क रहने, अपनी सुरक्षा के उपाय अपनाने और किसी भी उत्पीड़न की शिकायत तुरंत दर्ज करने की सलाह दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और मोबाइल ऐप ‘112’ का उपयोग करने पर जोर दिया, जो त्वरित सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही उनके द्वारा पैदल गस्त भी किया गया| तरवां क्षेत्र में थाना प्रभारी चंद्र दीप कुमार का यह सक्रिय सहभाग सराहनीय रहा। वे कई महीनों से थाने की कमान संभाल रहे हैं, और उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के कारण क्षेत्र शांतिपूर्ण रहा है। नवरात्रि के दौरान पुलिस प्रशासन पंडालों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सांस्कृतिक आयोजनों की निगरानी सहित विशेष सतर्कता बरत रहा है।