जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर/सूरज सिंह – आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के मिशन शक्ति टीम नें शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर के छात्राओ को मिशन शक्ति योजना के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया | थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा आत्मरक्षा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई |मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी प्रकार के छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090,181, 112,और 1098 पर संपर्क करें | टीम ने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लोगों से बातचीत में सावधानी बरतने, और परिजनों व शिक्षकों से अपनी समस्याओं को खुलकर साझा करने पर विशेष जोर दिया | इस दौरान छात्रों को आत्मरक्षा के आसान तरीका भी सिखाये गए, ताकि वे आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें | मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाना तथा समाज को जागरूक करना है |