Monday, October 13, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमिशन शक्ति के तहत शिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर पुलिस मिशन शक्ति...

मिशन शक्ति के तहत शिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर पुलिस मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर/सूरज सिंह – आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के मिशन शक्ति टीम नें शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर के छात्राओ को मिशन शक्ति योजना के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया | थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा आत्मरक्षा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई |मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी प्रकार के छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090,181, 112,और 1098 पर संपर्क करें | टीम ने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लोगों से बातचीत में सावधानी बरतने, और परिजनों व शिक्षकों से अपनी समस्याओं को खुलकर साझा करने पर विशेष जोर दिया | इस दौरान छात्रों को आत्मरक्षा के आसान तरीका भी सिखाये गए, ताकि वे आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें | मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाना तथा समाज को जागरूक करना है |

 

 

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img