Wednesday, October 15, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorized150 साल से चली आ रही रामलीला की परंपरा मेहनाजपुर के नजदीक...

150 साल से चली आ रही रामलीला की परंपरा मेहनाजपुर के नजदीक दरियापुर नेवादा गांव में राम जन्म की लीला का मंचन

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के तरवां ब्लॉक स्थित दरियापुर नेवादा मे रामलीला मैदान रामलीला का मंचन किया जा रहा है | सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस रामलीला की परंपरा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी बन चुकी है. इस भव्य आयोजन को देखने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं| रामायण पर आधारित इस रामलीला का मंचन अत्यंत भव्यता के साथ होता है. लंका, पंचवटी, पम्पापूरी, अशोक वाटिका जैसी स्थायी संरचनाएं रामलीला को जीवंत बनाती हैं. राम, सीता, लक्ष्मण, रावण आदि जैसे रामायण के पात्र स्थानीय कलाकारों द्वारा निभाए जाते हैं, जो इसे और अधिक जीवंतता प्रदान करते हैं. कलाकारों की संवाद अदायगी और पारंपरिक वेशभूषा दर्शकों को रामायण काल में की अनुभूति कराती हैं |

रामलीला के आयोजक राहुल सिंह प्रधान ने कहा कि यह रीती 150 साल से चला आ रहा है,यहां रामलीला के साथ-साथ एक विशाल मेला भी आयोजन का हिस्सा होता है, जिसमें झूले, खाने-पीने की दुकानें, हस्तशिल्प की वस्तुएं और बच्चों के मनोरंजन के कई साधन शामिल होते हैं. यहाँ पर राम लीला कार्यक्रम 23 सितम्बर से सुरु है और 1 अक्टूबर को समाप्त होगा | 2 अक्टूबर को यहाँ रामलीला मैदान मे दशहरा मेला का आयोजन होता है जिसमे झांकी प्रोग्राम, गणेश स्तुति, श्री राम दरबार लीला, महिषासुर वध, गंगा आरती, महाकाली स्तुति, चंडमुंड वध, महाबली हनुमान जी, अघोर साधना, रावण वध व जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img