Friday, January 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ देवगांव से बड़ी खबर -पिता ने बेटी और युवक को मारी...

आजमगढ़ देवगांव से बड़ी खबर -पिता ने बेटी और युवक को मारी गोली.. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

जनसागर टुडे

आजमगढ़ देवगांव / सूरज सिंह –देवगांव कोतवाली के लालगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेन्ट बाईपास मार्ग लालगंज पर स्थित काउन्टर के समीप खड़े बेटी और एक युवक को पिता ने गोली मार दी। जिससे दोनों गम्भीररूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, देवगांव कोतवाली के मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह 20 वर्ष पुत्र जीत नरायन सिंह व अक्षरा सिंह 15 वर्ष पुत्री नीरज सिंह निवासी पकड़ी खुर्द गांव के निवासी है। दोनो को रेस्टोरेन्ट के काउण्टर के समीप खाने के आर्डर के लिए बातचीत कर रहे थे तभी अक्षरा सिंह के पिता पहुंच गये और अपने लाइसेंस रिवाल्वर से फायर कर दोनों को घायल कर दिया। गम्भीररूप से घायलों को सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेण्टर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img