Monday, October 13, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर की खुर्जा इकाई का आज...

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर की खुर्जा इकाई का आज पुनर्गठन हुआ!

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर की खुर्जा इकाई का आज पुनर्गठन हुआ!
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 
 बुलंदशहर/खुर्जा /कार्यकारिणी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बुलंदशहर की एक निडर और सशक्त इकाई है।समस्त शिक्षक साथियों के लिए यह गर्व का विषय है कि आरएसएम की ब्लॉक खुर्जा इकाई एक सशक्त,ईमानदार और ऊर्जा से परिपूर्ण है।यह इकाई अपने स्वार्थ को त्यागकर शिक्षकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।प्रत्येक पदाधिकारी ईमानदार तो है ही साथ ही साथ शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध न्याय दिलाने के लिए योग्य,सक्षम और समर्थ है । इकाई के पुनर्गठन में ब्लॉक महामंत्री के पद पर बेहद जुझारु,निष्ठावान और राष्ट्रीयता से परिपूर्ण भारतीय वायु सेवा के पूर्व अधिकारी आदरणीय सोनू गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सशक्त,बेहद ईमानदार और प्रतिभा के धनी राजकुमार ब्लॉक अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) के पद पर बेहद ऊर्जावान,निडर और सदैव जागरूक उर्वशी राघव वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पर स्पष्टवादी और मधुर व्यवहार की धनी लक्ष्मी गुप्ता सर्वप्रिय दीपक कुमार मंत्री निष्ठा और प्रतिबद्धता की प्रतिमूर्ति शिप्रा जी संयुक्त मंत्री,बेहद अनुशासित मौ0 आरिफ संयुक्त मंत्री,समर्पण की प्रखर धुरी मुकेश भाटी ब्लॉक मंत्री प्रतिभाशाली और सदाबहार वैभव गुप्ता लेखा परीक्षक, परिश्रमी और जुझारु अशोक नागर उपाध्यक्ष,सौम्य व्यवहार के धनी और बेखौफ लेखनी के चैंपियन विवेक कुमार गोस्वामी मीडिया प्रमुख, शांति और प्रखरता का अनुपम मिश्रण देवेंद्र सक्सेना संयुक्त मंत्री नियुक्त किए गए।नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने संगठन के प्रति निष्ठावान, शिक्षकों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने के बारे में विस्तृत रूप से बताया ।समस्त पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराया। यशस्वी ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी ने पूर्ण संतुष्ट होते हुए शिक्षकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की योजना पर विमर्श भी किया।ब्लॉक महामंत्री सोनू गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)लक्ष्मी गुप्ता जी, ब्लॉक महामंत्री(महिला प्रकोष्ठ) रेनू राघव ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्रांतिकारी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम सुखद ,सार्थक और जीवंत संपन्न हुआ।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img