Tuesday, October 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़: पूर्व मंत्री यशवंत सिंह का 68वें जन्मदिन पर विकास परियोजनाओं का...

आजमगढ़: पूर्व मंत्री यशवंत सिंह का 68वें जन्मदिन पर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास.

जनसागर टुडे

सभी दलों के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर हुआ विशेष आयोजन

आजमगढ़ जहानागंज- आजमगढ़ के जहानागंज ब्लॉक में रविवार को पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह का 68वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने की। खास बात यह रही कि इस अवसर पर सभी दलों के नेता दलगत सीमाओं को भूलकर यशवंत सिंह को शुभकामनाएं देने पहुंचे।


यशवंत सिंह ने ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शाहपुर और लपसीपुर गांवों में स्वर्गीय श्री राम सिंह और स्वर्गीय रघुपति सिंह के नाम पर स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। इसके साथ ही आरसीसी रोड, नाली, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग जैसी 10 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। यशवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी योजनाओं और निधि का सदुपयोग कर गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत तक सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता की जरूरतों को पूरा करने के प्रयासों पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान रामपुर स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर विशेष आयोजन हुआ। यशवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ट्रस्ट परिसर में जामुन, बरगद, अमरूद, पीपल जैसे पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर सिंह, सठियांव ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, भाजपा नेता सुशील सिंह, गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश राय, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यशवंत सिंह को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img