बसपा के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र प्रधान
रविंद्र प्रधान को बसपा जिलाध्यक्ष बनने से अब जिले में बसपा हो सकती हैं मजबूत
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य नौशाद अली सूरज सिंह जाटव मेघानंद जाटव डॉक्टर कमल सिंह राज प्रभारी मेरठ मंडल मेरठ के निर्देशानुसार रविंद्र प्रधान को बहुजन समाज पार्टी का जनपद बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रविंद्र प्रधान को जिलाध्यक्ष बनने पर बसपाइयों में खुशी का माहौल तथा उनके समर्थकों ने बधाई की प्रेषित नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जो जिम्मेदारी बहन जी ने मुझे सौपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा रविन्द्र प्रधान कई वर्षों से बसपा में जुड़े हुए थे पार्टी ने उनकी ईमानदारी का तोफ़ा उनको दिया है।
जिलाध्यक्ष बसपा को अब जनपद में मजबूत करने का कार्य करें। प्रत्येक गांव में बूथ स्तर पर बैठक की जाएगी और जो लोग बसपा से बिछड़ गए थे उनको दोबारा बसपा में जोड़ा जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष सभी के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। फिलहाल दूरभाष एवं उनके आवास पर बधाई देने वालों का क्रम जारी है।