

गरीब लोगों पर नहीं होगा अत्याचार बर्दाश्त भीम वाहिनी करेगी सभी की आवाज बुलंद: राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल गौतम
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर भीम वाहिनी ने केंद्रीय कार्यालय बुलंदशहर पर भीम वाहिनी का अपना स्थापना दिवस मनाया भीम वाहिनी की स्थापना की गई थी सभी देशवासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी l सभी को मिलजुल कर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए
भीम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल गौतम ने सैकड़ो की संख्या में आये कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और कहा आज कुछ लोग देश में जातिवाद फैला कर भेदभाव जातिवाद छुआछूत चरम सीमा पर है भारत के संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है भारत का संविधान सभी देश के संविधानों से सर्वोच्च है यहां पर सभी धर्म के लोग रहते हैं सभी को अपने-अपने धर्म में आस्था व विश्वास है किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती कोई धर्म थोपा नहीं जा सकता केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी दफ्तरों में एससी एसटी जाति ओबीसी के रिक्त पद खाली पड़े हैं सरकार उन्हें स्पेशल भर्ती निकालकर पूरा करें भीम वाहिनी की मांग है कि आज उत्तर प्रदेश व देश के अन्य प्रदेशों में एससी एसटी पर हो रहे अत्याचार अन्याय शोषण रेप हत्या डकैती की घटनाओं को रोका जाए भारत में आज दलित 79 साल की आजादी के बाद भी गुलाम बने हुए हैं गरीब लोगों को पीटा जाता है घरों में घुसकर उनकी हत्या की जाती है बहन बेटी की इज्जत लूटी जाती है इन घटनाओं पर रोक लगाई जाए आज पुलिस घटना होने पर मुकदमा दर्ज नहीं करती है भीम वाहिनी ने भारत के अमर सपूतों को याद किया जिनके कारण देश आजाद हुआ है आज देश की जनता अपने घरों में सुखचैन से सोती है जो सीमा पर हमारे जांबाज जवान खड़े रहते हैं यह उन्हीं की देन है।
भीम वाहिनी ने 9 सूत्र मांगो का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी बुलंदशहर को सौपा जिसे लेने प्रभारी निरीक्षक भीम वाहिनी के कार्यालय बुलंदशहर पर पहुंचे भीम वाहिनी शुरू से ही ईवीएम मशीन का विरोध करती आ रही है देश में बैलट पेपर से चुनाव कराया जाए 9 सूत्रीय माँग
1 ईवीएम मशीन को बंद किया जाए
2 उत्तर प्रदेश सरकार ने 5000 प्राइमरी स्कूलों को बंद कर अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का आदेश पारित किया है वह वापस लिया जाए
3 शिक्षा का राष्ट्रीयकरण किया जाए 4 सभी शिक्षा एक समान की जाए देश में
5 प्राइवेट स्कूलों को बंद किया जाए सरकारी स्कूलों को सुधार कर बनाया जाए
6 कॉलेजियम प्रणाली बंद करे न्याय आयोग बनाया जाए
7 एससी एसटी ओबीसी मुस्लिम समाज पर अत्याचार बंद किया जाए 8 एससी एसटी ओबीसी के मोहल्ले में शराब ठेके खोलने बंद किए जाएं 9 sc st Act का क़ानून में छोटी घटना पर 10 साल सजा 50 लाख जुर्माना व बड़ी घटना पर आजीवन कारावास या फांसी 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाये जुर्माने की राशि पीड़ित को दी जाये SC ST Act क़ानून मजबूत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम पुरषोत्तम अभिषेक गौतम लता गौतम रमेश चंद अशोक बाल्मीकि इस्लामुद्दीन सैफी सुधीर गौ

तम राजू विनोद घनश्याम देवी अमर सिंह हुक्म सिंह सगीर सलीम खान विजय पाल शरीफ खान कपिल सूरजपाल बौद्ध नईम अहमद आदि मौजूद रहे।
तम राजू विनोद घनश्याम देवी अमर सिंह हुक्म सिंह सगीर सलीम खान विजय पाल शरीफ खान कपिल सूरजपाल बौद्ध नईम अहमद आदि मौजूद रहे।