जनसागर टुडे
डोभी जौनपुर – आज श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज मुर्खा डोभी जौनपुर के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त के पावन पर्व पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह वरिष्ठ अध्यापक कृपा शंकर सिंह व प्रेम बहादुर सिंह के कर कमलों द्वारा झंडारोहण किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक कर्मचारी व छात्र एवं छात्राओं ने पहले तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रगान व झंडा गीत के साथ एकता का शपथ लिया। प्रधानाचार्य छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई हम सभी भारतीय उन्हें भूल नहीं सकते हैं। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम सभी भारतीय अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने देश को सुरक्षित समृद्ध एवं विश्व मे उच्च शिखर पर ले जाने के लिए हमेशा अपने-अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहे। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक प्रेमनाथ सिंह, श्याम बिहारी शुक्ला चंद्रशेखर सिंह प्रमोद सिंह उदय प्रताप सिंह राघवेंद्र सिंह सभाजीत यादव रामाश्रय यादव सभाजीत विश्वकर्मा राजेश्वर सिंह मुरलीधर प्रजापति इत्यादि अध्यापकगण कर्मचारी एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे। इसी कड़ी में कूबां पी जी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ के प्रांगण में विद्यालय के प्राचार्य प्रो०अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता में 15 अगस्त का पर्व मनाया गया जिसमें विद्यालय के प्राध्यापक स्वयंसेवक/ स्वयं सेविकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।