जनसागर टुडे
आजमगढ़ बोंगरिया / सूरज सिंह- श्आजमगढ़ के बोंगरिया क्षेत्र में भाजपा मंडल कार्यकारिणी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा की अगुवाई मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह ने की।यात्रा मे अतिथि के रूप मे हरिराम मौजूद रहे| इस यात्रा में भाजपा के कार्यकर्त्ता के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा शिव मंदिर रासेपुर से शुरू होकर तेजबहादुर स्मारक पर समाप्त हुआ |
जहाँ पर सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया | यात्रा के दौरान भारत माता की जय और अमर शहीदों के जयकारे लगाए गए। मंडल महामंत्री रणधीर चौहान ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि 14 अगस्त 1947 की रात को भारत को आजादी मिली और 15 अगस्त को स्वतंत्रता का जश्न मनाया गया। इस तिरंगा यात्रा मे मुख्य रुप से मण्डल उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह,यशपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक विमलेश मौर्या, लालता मिश्रा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष अजयशंकर मौर्या, रामेश्वर सिंह, सौर्य सिंह, हरिनाथ सिंह, वेदप्रकाश सिंह, अंजनी सिंह, अरुण सिंह गंगा,हरिनारायण सिंह, नितेश सिंह,रणवीर सिंह, अमलेश सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे |