जनसागर टुडे
आजमगढ़ बरदह / सूरज सिंह –आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के उसरगांवां में 75 वर्षीय बुजुर्ग राजबहादुर सिंह की नुकीले हथियार से सिर पर वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने शव देखा तो सनसनी मच गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था। उनकी पत्नी और इकलौता पुत्र परिवार के साथ गाजीपुर में नेवासा में रहते हैं। 3 दिन पूर्व ही वह लोग उसरगांवा में तेरहवीं कार्यक्रम में आए थे और लौट गए थे। बीती रात घटना के समय मृतक कमरे के बाहर बरामदे में अकेले चारपाई पर सो रहे थे। मृतक पांच भाइयों में बड़े थे और अपने भाई के घर पर ही भोजन करते थे। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरी के भीटे पर कमरा बनवाकर अकेले सोने चले जाते थे। किसी से कोई भी बात विवाद नहीं था। आसपास जहां रहते थे वहां बस्ती भी थी। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।