Wednesday, July 30, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़नाग पंचमी पर भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ चढ़ा दूध और...

नाग पंचमी पर भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ चढ़ा दूध और लावा

जनसागर टुडे

सिधौना/ आजमगढ़  – शिवा शिव मंदिर स्थल पर शिव चर्चा जलाभिषेक के साथ श्रावण महीने के पावन पर्व पर चढ़ाया गया दूध और लावा। श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। श्रावण महीने में भगवान शिव और पार्वती जी की विशेष पूजा पाठ एवं आराधना किया जाता है भगवान शिव के गले में विराजमान नाग देवता भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं प्राचीन मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के पावन पर्व पर नाग देवता की पूजा पाठ करने से नाग देवता बहुत प्रसन्न होते हैं आज प्रत्येक शिवालियों में भक्तगण अपने परिवार के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए जलाभिषेक के साथ श्रद्धा भक्ति विश्वास से धूप दीप माला के साथ शिवलिंगों पर दूध और लावा चढ़ाते हुए व सांपों को दूध पिलाते हुए दिखाई दिए। जगह-जगह कांवरियों के साथ जय घोष से शिवमंदिर सहित पूरा वातावरण भक्ति में हो गया‌। लोगों के चेहरे पर इस त्यौहार के प्रति खुशियां दिखाई दे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img