जनसागर टुडे
आजमगढ़ / सूरज सिंह- आइडियल जर्नलीस्ट एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन के आजमगढ़ जिला संरक्षक दीपक सिंह और जिलाध्यक्ष विशाल सिंह की संस्तुति पर डॉ रामसुन्दर को आजमगढ़ का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है | डॉ रामसुन्दर इसके पहले मेहनगर तहसील अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे | उनके स्थान पर अजय अनंत चौधरी मेहनगर तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये गए है | नव नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी की नियुक्ति से संगठन मे उत्साह का माहौल है | डॉ रामसुन्दर संगठन के साथ हमेशा खड़े रहे है | इस नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगा | संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी वआजमगढ़ जिला संरक्षक दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरफराज पठान, मेहनगर तहसील अध्यक्ष अजय अनंत चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज सिंह मेहनगर इकाई, उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता मेहनगर सहित सभी तहसील अध्यक्ष व पदाधिकारियों नें डॉ रामसुन्दर को शुभकामनायें दी | आइडियल जर्नलीस्ट एसोसिएश ( ईजा ) भारत का मान्यता प्राप्त संगठन हैं |