Monday, July 21, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशअम्बकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी

अम्बकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी

अम्बकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी

डीके निगम/राहुल करण

बुलंदशहर अहार क्षेत्र के ऐतिहासिक अम्बकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई है। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मंदिर के पुजारी विक्रम गिरी ने बताया कि तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शिव भक्तों के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। मेला में किसी के अचानक खो जाने पर उनको ढूंढने के लिए खोया पाया केन्द्र स्थापित किया गया है। इस बार प्रशासन ने मेला क्षेत्र को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के उद्देश्य से अस्थाई पुलिस थाना बनाया गया है। मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने बताया कि रसूलपुर की पुलिया पर पुलिस पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा चासी स्कूल परिसर औरंगाबाद,मार्ग के अलावा थाना क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर शिव भक्तों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा बिजली विभाग के कर्मचारी, तहसील प्रशासन के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य मार्गों पर कांवड़ यात्रा सेवा शिविर लगाये गये है। जिनमें विभिन्न प्रकार के शिव भक्तों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं। शिव भक्त स्वाद से खा रहे हैं। चारों ओर हर हर महादेव,बोल बम बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं। देर शाम जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img