Sunday, June 22, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबहन भाई यूपी पुलिस में एक साथ हुए भर्ती परिवार में अपार...

बहन भाई यूपी पुलिस में एक साथ हुए भर्ती परिवार में अपार खुशी का माहौल।

बहन भाई यूपी पुलिस में एक साथ हुए भर्ती परिवार में अपार खुशी का माहौल।

डीके निगम/राहुल करण 

बुलंदशहर अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा निवासी किसान की बेटी अनीता और बेटा यतिन लोधी कठिन परिश्रम के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही का प्रशिक्षण लेने के लिए आगरा के लिए हुए रवाना बहन भाई दोनों को एक साथ ट्रेनिंग पर जाने को लेकर खुशी की लहर गांव में दौड़ गई है। किसान चन्दर सिंह ने बताया कि छः बच्चों में पांच पुत्रियां और अकेला एक पुत्र हैं इनमें से पुत्री अनीता और पुत्र यतिन लोधी बचपन से ही पढ़ाई में हुशियार रहे हैं।इसी दौरान फोर्स की तैयारी मेहनत से करने में जुट गए। परिश्रम करने का फल उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का मिल गया। उन्होंने कहा अब बहन और भाई पुलिस प्रशिक्षण लेने के लिए आगरा रवाना हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल माला पहनाकर विदा किया।इसी लिए कहा गया है परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया इनसे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। अब अनीता, यतिन लोधी,रजनी, गुड़िया शादी के लिए बाकी है। गांव मौहरसा निवासी दिनेश लोधी का पुत्र शिवा लोधी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही की ट्रेनिंग लेने के लिए आगरा रवाना हो गया है। एक गांव से तीन युवकों का चयन होने पर खुशियां मनाई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img