Monday, August 25, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़प्रतिबंधित पशु तस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के नेटवर्क का हुआ...

प्रतिबंधित पशु तस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश!

जनसागर टुडे

आजमगढ़ – आजमगढ़ के थाना तहबरपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त आकाश मिश्रा उर्फ विशाल को गिरफ़्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सोफीपुर चौराहे पर सुबह 9 बजे की गई। अभियुक्त मु.अ.सं. 124/2025 के अंतर्गत गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा धारा 325 भा.दं.सं. के तहत वांछित था। 4 जून 2025 को प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 228.5 पर खड़े 14 टायर ट्रक (UP 51AT 3505) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। तलाशी के दौरान ट्रक से 25 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए थे, जिनमें 22 मृत और 3 जीवित थे। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने विवेचना आरंभ की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा:
पूछताछ में अभियुक्त आकाश ने स्वीकार किया कि वह अपने पिता नरेन्द्र कुमार मिश्रा, चालक बुद्धराज पासवान और व्यापारी बरकत के साथ मिलकर लंबे समय से यह अवैध धंधा कर रहा था। ट्रक पशु तस्करी के लिए प्रयुक्त होता था, जिसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जानवरों को पकड़कर बिहार के सिवान जिले स्थित कर्बला के पास ले जाकर बेचा जाता था। अभियुक्त ने बताया कि एक महीने में दो से तीन बार इस प्रकार की तस्करी होती थी। ट्रक खराब हो जाने से पशुओं की भूख-प्यास और दम घुटने से मृत्यु हो गई थी। डर के मारे अभियुक्तों ने ट्रक छोड़कर भागने का निर्णय लिया था। पुलिस की सतर्कता से हुई गिरफ्तारी:
पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी और सोफीपुर क्षेत्र में सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी टीम:
– व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 प्रवीण सिंह
(थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
आकाश पूर्व में मु.अ.सं. 178/2024, धारा 323, 325, 504, 506 भा.दं.वि. में थाना इब्राहिमपुर में भी नामजद रह चुका है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध पशु व्यापार पर लगाम कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img