जहाँगीराबाद में मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर
जनसागर टुडे गगन बंसल
जहांगीराबाद/बुलंदशहर/नोएडा STF ने बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश विनोद गड़रिया को मार गिराया। मारे गए बदमाश पर लूट, हत्या और रंगदारी के संगीन मामले दर्ज थे। बदमाश कि शिनाख्त विनोद गड़रिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। बदमाश विनोद गड़रिया मूल रूप से शामली जिले के कांधला कस्बे का रहने वाला था। 






