Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ के मेहनगर में दिल दहलाने वाली घटना: मां ने छ: वर्षीय...

आजमगढ़ के मेहनगर में दिल दहलाने वाली घटना: मां ने छ: वर्षीय बेटी की गला घोंटकर की हत्या, बेटा गंभीर

जनसागर टुडे

पहले खुदकुशी का किया प्रयास फिर बच्चों पर किया वार

आजमगढ मेहनगर/ सूरज सिंह-  जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटा वर्तमान में आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार, गौरा गांव निवासी सुनील यादव, जो लखनऊ में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले गांव आया था। सोमवार देर शाम सुनील की पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील ने पत्नी को रोका, जिससे वह और उग्र हो गई। गुस्से में उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।हालांकि, देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और तीन वर्षीय बेटे पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img