भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा।
डिबाई। डिबाई नगर में भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय से किया गया जिसका नेतृत्व डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी कर रहे थे।
गौरतलब है कि आतंकवाद के जनक पाकिस्तान को भारतीय सेना ने अपने पराक्रम के दम पर धूल चटकाकर पूरे पाकिस्तान में त्राहिमाम त्राहिमाम मचवा दी थी तथा पाकिस्तानी सेना को घुटने के बल खडा कर दिया था।पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाव देकर हमारे शूरवीरों ने जो अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया था वो पराक्रम पूरे विश्व ने देखा और भारतीय सेना का लोहा माना था।
उसी भारतीय सेना के सम्मान में ये शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था।
इस शौर्य तिरंगा यात्रा में डिबाई चेयरमैन अरूण कुमार सिंघल,रमेश चंद्र प्रधान,भोला एडवोकेट,राजवीर सिंह एडवोकेट,भूप्रकाश बजाज,सुबोध कुमार,मयंक बार्ष्णेय,विनेश लोधी, केपी सिंह(पूर्व आईजी) विकास वार्ष्णेय,रूपेन्द्र लोधी,नील भारद्वाज,अनूप कुमार प्रधान,जितिन सांई,आदि नगर के सैकडों लोग मौजूद रहे।