Friday, May 23, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedशिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर मे मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का कार्यक्रम...

शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर मे मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न

जनसागर टुडे

 

आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के मेहनाजपुर स्थित शिव चिल्ड्रेन पुब्लिक स्कूल मे अच्छे अंक लाने वाले बच्चो को सम्मानित किया गया | शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मे मुख्य अतिथि व प्रबंधक सहित प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपुजन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज मेहनाजपुर आजमगढ़ नें किया | उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा की शिव चिल्ड्रेन के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक व सभी के लिए आज बहुत अच्छा दिन है | उन्होंने कहा कि जीवन का मूल उद्देश्य शिक्षा है| छात्र- छात्राओं को पूरी लगन से अध्ययन कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करके देश सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही | विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर सिंह जी ने कहा कि यह विद्यालय 2009 में खुला | सभी के सहयोग में प्यार से विद्यालय LKG से सभी कक्षाएं चलती है | इंटर कॉलेज का इस विद्यालय में चौथा बैच रहा है जिसमें हर साल एक एक छात्र आईआईटी दिया है | उन्होंने प्रथम बैच छात्र अश्विन कुमार के बारे में बताते हुए कहा कि यह बच्चा बहुत गरीब परिवार से रहा है | बच्चों के अनुरोध पर 12वीं का शुरुआत विद्यालय में किया गया, जिसमें प्रथम वर्ष में अश्वनी कुमार 94% से उत्तीर्ण हुआ था | और इस वर्ष उस छात्र का IIT में सलेक्शन हुआ और इस समय वह लड़का इसरो में इंटर्नशिप कर रहा है |

हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण सभी छात्रों वआए हुए उनके गार्जियन को सम्मानित किया गया | सम्मानित किए गए बच्चे सीबीएसई बोर्ड में 12वीं कक्षा में 82%, निवेदिता 80%, लक्ष्मी 74%, सुनैना 73.6%, नरगिस 72.2%, 10वी में पीयूष यादव 92%, शिवांगी सिंह 84%, आदित्य दुबे 82%, अंकित सिंह 74%, सुहैल 69% वही यूपी बोर्ड से 12वी के अस्तित्व मौर्य 75%, शुभम 73.2%, अंजली यादव 72.4%, नेहा पाल 71.8%, नीलू भारद्वाज 71.8% , नंदनी यादव 71.4%, प्रताप सिंह 71.4%, दिव्या रावत 71%, निधि 70.8%, आनंद पांडे 70.4% व 10 वी मे बृजेश कुमार 87.16%, चंदा राज 84.33%, रेहना सक्सेना 83.83%, प्रियांशी यादव 83.2%, आंचल कश्यप 81.33%, शिवांग यादव 77.83%, अर्चिता पाल 76.9%, आयुष पाल 76%, समीर शर्मा 75.33%, एकता पांडे 74.8% को मेडल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया | वहीं बीते एक दिन पहले शिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर मे समर कैंप का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बच्चों द्वारा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया गया, साथ ही छात्र व छात्राओं ने खेलकूद में भी हिस्सा लिया | और बच्चों के खान-पान की व्यवस्था की गई |
शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर आजमगढ़ के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों ने कठिन परिश्रम किया जिसका उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिला है। विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर सिंह नें बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की सम्बोधन में कहा कि यह परीक्षाफल विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है एवं हम भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए प्रयासरत रहेंगें।
मेधावी छात्रों के इस सम्मान समारोह में छात्र व छात्राओं के साथ उनके गार्जियन, मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, दयाशंकर , अरविन्द ग्रामप्रधान शिहुका अबीरपुर, प्रबंधक प्रभाकर सिंह, अध्यापक अतुल सिंह, वीपी सिंह, अरविंद पांडे अरविंद दीक्षित, दीक्षा विश्वकर्मा, राजकुमार,अर्चना रोहित, अरविंद दीक्षित सहित स्कूल के कई अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रहे |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img