जनसागर टुडे
10th मे पहला स्थान हर्षिता सिंह 95.4%, दूसरा स्थान आस्था चौबे 92.8%, तीसरा स्थान अदिति तिवारी 92.6%
आजमगढ़ लालगंज- आजमगढ़ के लालगंज मे स्थित जी डी मेमोरियल योंकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर लालगंज मे छात्राओं ने अच्छा परसेंटेज लाकर स्कूल का राम रोशन किया | 10वी कक्षा मे हर्षिता सिंह 95.4% प्रथम स्थान पर,आस्था चौबे 92.8% के साथ दूसरे स्थान पर, अदिति तिवारी 92.6% के साथ तीसरे स्थान पर,अंशिका साहू 91.4% के साथ चौथे स्थान पर, शालिनी चौहान 91.4% पंचावा स्थान रहा|
अदिति तिवारी नें किया पढ़ाई मे संघर्ष और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का है लक्ष्य
आपको बतादे तीसरे स्थान पर आने वाली छात्र अदिति तिवारी निवासी बरवा मेहनजापुर आजमगढ़ नें अपने जीवन मे बहुत ही संघर्ष किया है| अदिति तिवारी के पिता स्वर्गीय आशीष तिवारी का कोरोना कॉल मे 20 अप्रैल 2021 को निधन हो गया | अदिति के पिता के निधन के बाद से अदिति के साथ हर कदम पर खड़े रहने के लिए अदिति की माता नीतू तिवारी, दादा विनोद तिवारी, दादी कृष्णा तिवारी, बड़े पिता अनुराग तिवारी, बड़ी माता कंचन तिवारी, चाचा शुभम तिवारी का मूल सहयोग रहा| अदिति नें अपने कठिन परिश्रम मेहनत और लगन से पढ़ाई किया और परिवार का आशीर्वाद प्राप्त कर एक अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुई | अदिति नें बताया की मेरा लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है| वही अदिति के बड़े पिता अनुराग तिवारी नें बताया की अदिति बहुत ही होनहार है और वो आगे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का जो सोच अपने मन मे रखा है इससे हम सभी गर्व महसूस करते है| वही जीडी मेमोरियल योंकर्स इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक अभिजीत सिंह नें सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दिये |