Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादसोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुये बिना किसी परेशानी के सभी व्यक्तियों...

सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुये बिना किसी परेशानी के सभी व्यक्तियों के टेस्ट किये जायें: जिलाधिकारी गाजियाबाद

नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी व जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद ने संयुक्त रूप से संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय नगर का भ्रमण
आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्टिंग की रिपोर्ट कम से कम समय में लोगों को प्राप्त हो – कोविड-19 नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी0
प्रतिदिन 5 हजार दवाईयों की किटों के लक्ष्य को पार कर ले एवं उनका वितरण भी सुनिश्चित कराये- कोविड-19 नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी0
मुख्य विकास अधिकारी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारीगणों के माध्यम से इन दवाईयों की किटों का वितरण कराना सुनिश्चित करें
जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद  :  जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय नगर , गाजियाबाद का किया संयुक्त भ्रमण। दवाईयों की किटों को बनाने का कार्य डा0 डी0एम0 सक्सैना की निगरानी में किया जा रहा है। डा0 सक्सैना को निर्देशित तथा प्रेरित किया गया कि वे प्रतिदिन 5000 दवाईयों की किटों के लक्ष्य को पार कर ले एवं उनका वितरण भी सुनिश्चित कराये।

इसी क्रम में कोविड कन्ट्रोल रूम , विकास भवन , गाजियाबाद का भ्रमण किया गया। कन्ट्रोल रूम में उपस्थित डा0 रूचि मिश्रा ने बताया की वे व उनकी टीम होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के फोन कॉल्स पर उनसे दवाईयो की उपलब्धता / आवश्यकता के बारे में जानकारी लेती हैं। बहुत कम मरीज ही दवाईयों की किटों की अनुपलब्धता बताते हैं एवं उन्हें तत्काल दवाईयों की किट उपलब्ध करा दी जाती है।

कन्ट्रोल रूम में उपस्थित अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम को निर्देशित किया गया कि वे कॉल सेन्टर में प्रतिदिन आ रहे कोविड के केसों की सूची डा0 रूचि मिश्रा से प्राप्त कर उन्हें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाँट लें। शहरी क्षेत्रों को भी नगर निगम , नगर पालिका व नगर पंचायत में बाँट लें, इस प्रकार से फील्ड में सम्बन्धित क्षेत्रों पर ई0ओ0, डी0पी0आर0ओ0 , डी0पी0ओ0, सी0डी0पी0ओ0 व नगर निगम के अधिकारी इत्यादि अधिकारीगणों के माध्यम से इन दवाईयों की किटों का वितरण कराना सुनिश्चित करें। प्रशासन हॉटस्पोट को भी चिन्हित कर वहाँ पर मरीजों को दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।

इसके उपरांत नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी व जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद ने वैक्सीनेशन सेंटर का भ्रमण किया गया। डा0 विश्राम सिंह की निगरानी में चल रहें वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया गया। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें, जिससे कि कोविड महामारी परकाबू पाया जा सके। किसी भी प्रकार की समस्या से जिलाधिकारी गाजियाबाद को अवगत कराया जाये।

इसके बाद टेस्टिंग सेंटर, रामलीला मैदान, घंटाघर का भ्रमण किया गया। रामलीला मैदान घण्टाघर स्थित कोविड टेस्टिंग सेन्टर का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी व जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं मुख्य विकास अधिकारी साथ में उपस्थित रहे।

इस टेस्टिंग सेन्टर के प्रभारी डा0आर0के0 गुप्ता को निर्देशित किया गया कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुये बिना किसी परेशानी के सभी व्यक्तियों के टेस्ट किये जायें। आर0टी0 पी0पी0सी0आर0 टेस्टिंग की रिपोर्ट कम से कम समय में लोगों को प्राप्त हो जाये व टेस्टिंग सेन्टर का प्रतिदिन समय – समय पर सेनिटाईजेशन कराया जाये ।

ऑक्सीजन सिलेन्डरों की आपूर्ति के लिए भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली जिस पर ऑक्सीजन गैस के नोडल अधिकारी महेन्द्र सिंह तवंर ने अवगत कराया कि होम आईसोलेशन में रह रहें मरीजों की सुविधा के लिये ऑक्सीजन गैस सिलेन्डर की आपूर्ति के लिए शहर में पाँच विभिन्न स्थानों नेहरूनगर, वसुन्धरा, विजयनगर , कविनगर व मोहननगर गाजियाबाद में ऑक्सीजन वितरण केन्द्र स्थापित किये गये हैं।

कोई भी व्यक्ति मरीज के आधार कार्ड की छायाप्रति, डा0 द्वारा जारी दवाई का पर्चा / प्रिसक्रिप्शन, ऑक्सीजन सेचूरेशन लेवल की रिपोर्ट व कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की छायाप्रति देकर सप्ताह के सातों दिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक ऑक्सीजन गैस सिलेन्डर के लिये रजिस्ट्रेशन एवं सिलेन्डर जमा करा सकते है।

रजिस्ट्रेशन के 36 से 48 घंटे के भीतर मरीज / मरीज के तिमारदार रू0 500 प्रति सिलेन्डर ( डी0 टाईप / बडे सिलेन्डर ) के लिए व 200 रू 0 प्रति सिलेन्डर ( बी टाईप / छोटे सिलेन्डर ) के लिए शुल्क अदाकर गैस सिलेन्डर में रिफिल करा सकते है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img