Sunday, February 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादपब्लिक स्कूलों व सरकारी स्कूलों और इंजीनियरिंग कॉलेजों को कोविड हॉस्पिटल में...

पब्लिक स्कूलों व सरकारी स्कूलों और इंजीनियरिंग कॉलेजों को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील करें प्रशासन

और उनमें ऑक्सीजन की व्यवस्था भी कराए जिला प्रशासन : तेजपाल सिंह राणा
जनसागर टुडे संवाददाता

साहिबाबाद :  नगर निगम वार्ड नंबर 64 के पार्षद एवं भाजपा नेता तेजपाल सिंह राणा का बुधवार को कहना है कि ये हो क्या रहा है लोग तड़प तड़प कर मर रहे हैं दावे किए जा रहे हैं सैकड़ो हज़ारों मैट्रिक टन ऑक्सीजन भेजी गई ,आखिर कहाँ भेजी गई मिल नही रही लोगों को सिस्टम एक्शन में आए ग़ाज़ियाबाद की बात कर रहा हूँ पूरे शहर में पब्लिक स्कूलों सरकारी स्कूलों और इंजीनियरिंग कॉलेजों को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील करें और उनमें ऑक्सीजन की उपलब्धता कराएं बहुत हो गई हवाई घोषणायें अपने कार्यकर्ताओं का मैंने हाल देखा जो चुनाव के समय आकाओं के फरमान पर घर घर जाकर जी जान लगा देते हैं

किसी की माता, किसी ने पिताजी, भाई बेड और ऑक्सीजन ना मिलने से तड़प तड़प कर गुजर गए ग़ाज़ियाबाद में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए शहर के माननीय जनप्रतिनिधियों अब एक्शन ये लीजिए कि हर खाली पड़ा प्रतिष्ठान हॉस्पिटल बन जाए

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img