जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर/ सूरज सिंह –सचल ग्राम न्यायालय, ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 के तहत स्थापित की गई मोबाइल अदालतें हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के पास सस्ता और त्वरित न्याय प्रदान करती हैं। ये आपराधिक और सिविल दोनों मामलों की सुनवाई कर सकती हैं और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों पर काम करती हैं, जो भारतीय साक्ष्य अधिनियम से बाध्य नहीं हैं। इसी क्रम मे आजमगढ़ के तरवां ब्लॉक स्थित दरियापुर नेवादा ग्राम सभा के ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन हुआ। सचल न्यायालय की व्यवस्था ग्राम प्रधान/ प्रतिनिधि राहुल सिंह द्वारा किया गया |
न्यायिक अधिकारी द्वारा 4 मामलो का निस्तारण किया गया | न्यायालय में तेजू बनाम शिव बदन शिविल केश, पहाड़ी बनाम भोजू क्रिमिनल केश, सरकार बनाम मुसे चौहान क्रिमिनल केस, सरकार बनाम शिव बदन क्रिमिनल केश की सनी किया गया व मौके पर निस्तारण किया गया | न्यायालय में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकार लालगंज भूपेश पाण्डेय, थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल व टीम, एडवोकेट प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार राय, लल्ले मिश्रा, अजय कुमार सिंह, रजत मिश्रा ज्वाला प्रशाद पेशकार, विजय प्रकाश कोर नाजीर,
दिनेश मद्धेशिया, प्रेम सिंह डब्बू, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे |