अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा ((पंजी.) उत्तर प्रदेश का पांचवां स्थापना दिवस पर प्रांतीय शैक्षिक संगोष्ठी संपन्न।
डीके निगम
बुलंदशहर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा (पंजी.)उत्तर प्रदेश के पांचवां स्थापना दिवस पर प्रांतीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन प्रधान फॉर्म हाउस,सुशीला बिहार में संपन्न हुआ।संगोष्ठी का मंगलारंभ तथागत बुद्ध ,डॉ भीम राव अंबेडकर के छवि चित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर पूज्य बौद्धाचार्य अनुराग कुमार के सानिध्य में त्रिशरण पंचशील के वाचन के साथ हुआ।संगोष्ठी को दो सत्रों में संचालित किया गया जिसके प्रथम सत्र में अतिथियों का सम्मान एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों का जिले की टीम के साथ सम्मान किया गया।
तत्पश्चात महासभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका “समता मूलक समारिका 2025” का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।स्थापना दिवस संगोष्ठी की अध्यक्षता श्रद्धेय भीष्म पाल सिंह संस्थापक/प्रांतीय अध्यक्ष एवं संचालन हरवेंद्र विमल प्रांतीय संघटन मंत्री द्वारा किया गया।प्रांतीय अध्यक्ष ने महासभा की भूमिका के बारे में बताया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रद्धेय मुंशी लाल गौतम पूर्व विधायक ने अपने विचार व्यक्त किए।अधिवेशन के द्वितीय सत्र में विभिन्न जनपदों से पधारे जिलापदाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में महासभा द्वारा किए गए संघर्ष एवं उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।प्रदेशीय पदाधिकारियों सुनीता बौद्ध जितेंद्र कुमार सत्यार्थी रोहदास सिंह राहुल सुमन श्रद्धेय श्याम बाबू रविंद्र ज्ञानी हृदेश मासूम कुलवीर आनंद जगदीश कुमार मान सिंह हरीश दिनकर मनोज कुमार आदि ने महासभा के संघर्ष एवं भविष्य की रणनीति के बारे में विचार व्यक्त किए।मुख्य अतिथि श्रद्धेय एड० सुरेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख अरनिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है।शिक्षण एक बहुत ही महान पैसा है,जो किसी व्यक्ति के चरित्र,क्षमता और भविष्य को आकर देता है।श्रद्धेय मान सिंह बौद्ध प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश ने करुणा और मैत्री का संदेश दिया।खुशहाल जीवन के लिए शीलों का पालन जरूरी है।शीलों पर चलने वाला व्यक्ति सुखमय जीवन जीता है।मुख्यवक्ता श्रद्धेय गोबिंद राम मुख्य संरक्षक महासभा ने 3/2 और 3/7 अंतर को विस्तार पूर्वक समझाया,साथ ही बताया कि आरक्षण पर किस तरह धोखा विभाग करता है।रोस्टर प्रकिया के बारे में सविस्तार बताया।अध्यक्षीय संबोधन मे भीष्म पाल सिंह संस्थाक/प्रांतीय अध्यक्ष ने महासभा के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महासभा परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्र0अ0पद की लंबित वरिष्ठता का निर्धारण संवर्ग अनुसार पदोन्नति तिथि से निर्धारित कर प्रधानाध्यक के हजारों रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाय जिससे विद्यालय का प्रबंधन सुचारू रूप से संचालित हो सके। वर्षों से लंबित प्राथमिक प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति बेसिक नियमावली के प्राविधानुसार रोस्टर क्रम में की जाय।परिषदीय शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रख केवल शैक्षणिक कार्य लिया जाय जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।प्रत्येक विद्यालय में मानक अनुसार नियुक्ति की जाय।पुरानी पेंशन बहाल की जाय।शिक्षा मित्र,अनुदेशकों एवं रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाय।बेसिक शिक्षा में कार्यरत समस्त कार्मिकों को कैश लेश चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाय।आए हुए अतिथियों का जिला बुलंदशहर महासभा इकाई ने अंगवस्त्र,पंचशील पट्टिका,वेज,प्रतीक चिन्ह देकर गर्म जोशी से सम्मानित किया।महासभा प्रदेशीय टीम ने प्रांतीय शैक्षिक संगोष्ठी में पधारे मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान और आभार व्यक्त किया।स्थापना दिवस और प्रांतीय अधिवेशन कराने वाले जनपदों के जिलाध्यक्षों और सफल आयोजन के लिए बुलंदशहर टीम का सम्मान किया ।
प्रांतीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों ने सेकंडों की संख्या में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार व साधुवाद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बुलंदशहर द्वारा किया गया।