अंबेडकर जयंती को लेकर ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बैठक।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक य
ज्ञदत्त शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि बिना परमिशन के शोभायात्रा कार्यक्रम आयोजित न करें।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर/शिकारपुर/रविवार को शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला बीसर में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती एवं शोभायात्रा के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा एवं एसएसआई रुद्र प्रताप सिंह एसआई अमन कुमार द्वारा ग्रामीणों से समन्वय वार्ता की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया है कि अंबेडकर जयंती को सभी लोग शांति पूर्ण तरीके से अपने घरों पर मनाए लेकिन बिना परमिशन के किसी भी गांव में शोभायात्रा बगैरा न निकाले और कोई नई परम्परा नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस को नियमानुसार अंबेडकर जयंती मनाने का आश्वासन दिया है। गांव नगला बीसर के साथ साथ अन्य गांवों के लोगों से भी अपील है कि बिना परमिशन के कोई कार्यक्रम आयोजित न करें और यदि प्रशासन द्वारा परमिशन है तो उस कार्यक्रम को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहकर सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट रहेगी।






