जनसागर टुडे
पूज्य श्री चक्रेश्वरानन्द जी महाराज के प्रवचन से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र 
जौनपुर – ग्राम ईमलो पांडेय पट्टी जौनपुर में श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन दिनांक 9 /4 /2026 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार से चल रहा है। सात दिवसीय कथा के तीसरे दिन श्रीधाम वृंदावन मथुरा से आए हुए परम पूज्य कथा वाचक श्री चक्रेश्वरानंद महाराज जी के द्वारा सबसे पहले वैदिक मंत्रों के साथ पूजा व आरती करके सुदामा के चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष और संपूर्ण कथा के सार का वर्णन किया गया महाराज जी ने सुदामा और द्वारकाधीश की मित्रता का विस्तार पूर्वक वर्णन किया जिसे सुनकर वहां पर उपस्थित सभी श्रोतागढ़ भावुक हो गए उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता समर्पण एवं ईश्वर में अटूट विश्वास ही जीवन का वास्तविक धन है। श्री महाराज चक्रेश्वरानन्द जी को आयोजक करता सर्वेश मिश्रा, प्रधान कथा श्रोता श्री राम सजीवन मिश्रा श्रीमती गायत्री देवी वहां पर उपस्थित पंडित राम प्रसाद मिश्रा, पंडित जय गोपाल मिश्रा एवं अन्य श्रद्धालु लोग महाराज जी को अंग वस्त्र व माला फूल से स्वागत किये। वहां का सारा क्षेत्र मधुर भजन से भक्ति मय हो गया। उक्त अवसर पर आयोजक करता सर्वेश मिश्रा, प्रधान कथा श्रोता श्री राम सजीवन मिश्रा, श्रीमती गायत्री देवी, सुमन मिश्रा सर्वेश मिश्रा रमेश मिश्रा यश मिश्रा पंडित जय गोपाल मिश्रा ग्राम सिधौना एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीमद् भागवत कथा का समापन 15 अप्रैल दिन बुधवार व श्रीमद् भागवत हवन व महाप्रसाद भण्डारा 16 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को होगा।






