* *सेवा भारती शाखा गुलावठी द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
नगर गुलावठी के श्री महाराजा अग्रसेन भवन, सैदपुर रोड पुरानी मंडी के सामने दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार–आज) प्रातः 10:00 बजे एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आम नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जांच जैसे ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर व पेट संबंधी आदि की जांच की जाएगी व उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएगी।
आयोजकों(सेवा भारती शाखा गुलावठी) द्वारा बताया गया है कि कैंप में उपस्थित चिकित्साधिकारी (डॉक्टर)गंभीर बीमारियों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान करेंगे, जिससे लोगों को समय रहते उचित मार्गदर्शन मिल सके।
अपने स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी लेने के लिए निशुल्क मैडिकल कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं।
आयोजकों (सेवा भारती शाखा गुलावठी)ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
निवेदक–समस्त पदाधिकारी व सम्मानित सदस्य सेवा भारती शाखा गुलावठी।






